Latest News

देश में 1.73 लाख नए मामले, 2.84 लाख ठीक हुए


24 घेंटों में देश में कोरोना के 1.90 लाख मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 45 दिनों में सबसे कम है। इसकों मिलाकर भारत में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2.77 करोड़ हो गई है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।बीते 24 घेंटों में देश में कोरोना के 1.90 लाख मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 45 दिनों में सबसे कम है। इसकों मिलाकर भारत में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2.77 करोड़ हो गई है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 हो गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,73,790 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हो गई है। इस दौरान हुई 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की आंकड़ा 3,22,512 हो गया है। वहीं, 2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है। दैनिक सकारात्मकता कर लगातार पांचवे दिन भी 10 फीसद से नीचे 8.36 दर्ज की गई है।

Related Post