Latest News

गड़वाल में आगामी मानसून सीजन से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों


आगामी मानसून सीजन से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में आज तहसील थलीसैंण में दैवीय आपदा को लेकर मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 04 जून, 2021, आगामी मानसून सीजन से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में आज तहसील थलीसैंण में दैवीय आपदा को लेकर मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) किया गया। मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, वन विभाग, होमगार्ड तथा पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया। तहसील थलीसैंण में स्थापित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कैनूर गांव तहसील थलीसैंण में दैवीय आपदा में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्याें हेतु तहसील प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममगांई ने बताया कि राहत बचाव कर्मियों द्वारा सर्वप्रथम घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार कर छुट्टी दे दी गयी। उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा की इस घटना में कोई पशु एवं जनहानि नहीं हुई है। मॉक ड्रिल अभ्यास में कर्मियों द्वारा बेहतर कार्य किया गया। माॅक ड्रिल में कार्मिकों को आपदा से निपटने के लिए उपकरणों का सही रूप से उपयोग करने को कहा गया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक बीएस असवाल, राजस्व उप निरीक्षक बबलू चैहान, रेंजर फारेस्ट अनिल रावत, वन आरक्षी राज दर्शनी कंडारी सहित मुरलीधर, सतबीर लिंगवाल, विनोद कुमार, गोपाल रावत, शिव सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Post