Latest News

पौड़ी जनपद मुख्यालय में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 05 जून, 2021, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। वहीं जनपद के समस्त तहसील एवं विभिन्न स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वच्छता के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जबकि मुख्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जिलाधिकारी डाॅ. जोगदण्डे को बर्ड बॉक्स भेंट कर गौरया पक्षी के संरक्षण अभियान का शुभारम्भ करते हुए लोगों को पशु-पक्षी, पर्यावरण संरक्षण को दिया बढ़ावा। जनपद मुख्यालय में निर्धारित सफाई अभियान कार्यक्रम के तहत कंडोलिया-देवप्रयाग मार्ग, कंडोलिया पार्क, विकास भवन परिसर सहित समस्त विभागीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई, जिसमें समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी पौड़ी एस.एस.राणा, अर्पणा ढौंडियाल, संदीप कुमार, योगेश मेहरा, मनीष कुमार, रविन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में तहसील, विकास खण्ड एवं अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी डाॅ. जोगदण्डे ने कहा कि समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना जरूरी है, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पशु-पक्षी संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन एवं आम जनमानस भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कंडोलिया-देवप्रयाग मोटर मार्ग, कंडोलिया पार्क में स्वच्छता अभियान के दौरान ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि पार्क के अंदर पानी जमावाड़ा स्थल पर समय-समय पर साफ-सफाई करने के साथ ही दवाई का छिड़काव करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु प्रत्येक को एक पौधा लगाने के साथ ही उसकी देख-भाल करना भी जरूरी है।

Related Post