Latest News

चमोली सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बने पुलिस एवं स्थानीय व्यापारी, रहने एवं खाने की की गयी व्यवस्था।


सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बने पुलिस एवं स्थानीय व्यापारी, रहने एवं खाने की की गयी व्यवस्था।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बने पुलिस एवं स्थानीय व्यापारी, रहने एवं खाने की की गयी व्यवस्था। जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद में काफी स्थानों पर सड़क मार्ग बंद है जिन्हें खोलने का काम लगातार जारी है, इसी दौरान कल दिनाँक 18/06/2021 को सायं 07 बजे सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग मोना छेड़ा से नलगांव के बीच सड़क मार्ग बंद होने के कारण फंसे हैं एवं पहाड़ी से लगातार बोल्डर एवं मलवा आ रहा है अंधेरा हो गया है एवं फंसे लोगों में 02 महिलाएं, 04 छोटे बच्चे एवं फौज की जोइनिंग हेतु जा रहे 09 लड़कों के साथ साथ कुल 27 लोग हैं, जिसके पश्चयात सूचना पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद महोदय के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी नारायणबगड़ उ0नि0 श्री विनोद चौरसिया स्थानीय व्यापारियों एवं पुलिसबल के साथ टॉर्च की रोशनी के सहारे पैदल मोके पर पहुँचे एवं सभी यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया गया एवं रात्रि लगभग 10:30 बजे सभी यात्रियों को सुरक्षित लेकर वापस नारायणबगड़ पहुँचे। जिसके पश्चयात पुलिस एवं प्रसाशन द्वारा अंजलि लॉज में सभी यात्रियों के रहने एवं चाय पानी/भोजन की व्यवस्था की गयी। सभी यात्रियों द्वारा पुलिस, प्रसाशन एवं स्थानीय जनता एवं व्यापारियों का इस संकट की घड़ी सहायता करने हेतु धन्यवाद किया गया। उक्त स्थान पर सड़क मार्ग अभी भी बन्द है एवं अभी भी सभी लोग सुरक्षित अंजलि लॉज में हैं सड़क मार्ग खुलते ही सभी को उनके गंतव्य हेतु रवाना किया जाएगा।

Related Post