Latest News

टोक्यो ओलम्पिक के लिए स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर में ओलम्पिक सेल्फी प्वाइंट का शुभारम्भ


टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 26 जून,2021, टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है जनपद के अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता परमजीत सिंह तथा राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी मानसी नेगी व आदित्य नेगी ने शनिवार को इसका शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि टोक्यो में ओलम्पिक खेल 24 जुलाई, 2020 से 09 अगस्त, 2020 के मध्य निर्धारित थे, किन्तु कोरोना महामारी के कारण इन्हें एक वर्ष के लिए टाल दिया गया था। टोक्यो में इस वर्ष 32वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ 23 जुलाई, 2021 से 08 अगस्त, 2021 तक टोक्यो (जापान) में प्रस्तावित है, जिसमें प्रतिभाग करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रर्दशन की शुभकामनाएं जनपद चमोली के अन्र्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय तथा जनपद स्तरीय खिलाड़ियों द्वारा सेल्फी प्वाइंट में अपनी सेल्फी लेकर दी गई है। खेल विभाग के कार्यालय में 25 जून को वेवीनार के माध्यम से ’’ Road to olympic ’’ पर परिचर्चा भी की गई। इसमें जनपद के ओलम्पियन सुरेन्द्र सिंह भण्डारी एवं मनीष रावत और राष्ट्रीय, राज्य व जनपद स्तरीय खिलाडियों, खेल प्रेमियों व शारीरिक प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ओलम्पिक खेलों से संबंधित क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए पृथक से तिथि एवं लिंक जारी किया जाएगा। उन्होंने जनपद के खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है। भारतीय खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामनाओं के लिए खेल अधिकारी ने सभी से अपील की है कि वे स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी लेकर खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएं देें। इस दौरान खेल विभाग के सीएओ विक्रम सिंह चैधरी, खेल प्रशिक्षक जयवीर सिंह व रश्मि विष्ट, कान्टेªक्ट प्रशिक्षक दिव्या सती, विकेन्द्र चैहान, जगदीश रावत, संतोषी चैहान, अजीत रावत, जयदीप झिक्वांण, लता झिक्वांण, एन0 एस0 नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Post