Latest News

पौड़ी में भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं शुभकामनाएं देने हेतु बनाया गया सेल्फी प्वाइंट


जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज कंडोलिया पार्क परिसर में खेल विभाग द्वारा भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं शुभकामनाएं देने हेतु बनाया गया|

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी /दिनांक 29 जून 2021, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज कंडोलिया पार्क परिसर में खेल विभाग द्वारा भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के माध्यम से उत्साहवर्धन एवं शुभकामनाएं देने हेतु बनाया गया सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी खिंचाकर प्रतिभागी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन कर, सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। ओलंपिक खेल प्रतियोगिता दिनांक 23 जूलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो जापान में आयोजित होगी। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी खिंचाकर खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देकर, खेल में बेहतर प्रतिभा के लिए उत्साह बढ़ाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशिष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस के बरनवाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी सेल्फी खिंचाकर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने टोक्यो ओलपिंक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सेल्फी खिंचाकर उत्साहवर्धन की संदेश के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने व देश का गौरव बढ़ाने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होने खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि आम जनमानस के अलावा, स्थानीय खिलाड़ियों सेे भी उक्त सेल्फी प्वांट से सेल्फी खिंचाकर टोक्यो जापान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्साहबर्धन हेतु शुभकामनाएं दी जाए। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने सेल्फी खिंचाकर टोक्यो में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम जनमानस लोगों उक्त सेल्फी प्वांट से खिलाड़ियों को संदेश के माध्यम से उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाऐं देगें। साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी सेल्फी खिंचाकर, ओलंपिक में प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Related Post