Latest News

प्रधानमंत्री ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि


भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया ।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व सीएम तथा पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद उनको श्रद्धांजलि दी दी। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जन संघ को एक विचार देने के साथ ही साथ देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया। कल्याण सिंह जी भारत के कोने-कोने में विश्वास का नाम बन गए थे।पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भाजपा के पुरोधा कल्याण सिंह जी तो जीवन भर जन कल्याण के लिए जिए। स्वर्गीय कल्याण सिंह जी भारत के हर कोने के जनकल्याण के लिए प्रयत्न करते रहे। उनको जब भी और जैसा भी दायित्व मिला, चाहे विधायक, मुख्यमंत्री, सांसद या फिर गर्वनर उन्होंने हर विधा में जनता की सेवा की। हम हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा हैं। देश ने मूल्यवान हस्ती तथा सामर्थ्यवान नेता खो दिया है।मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि कल्याण सिंह जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति दे। पार्थिव देह के पास करीब दो मिनट का मौन रख प्रार्थना करने के लिए पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के पुत्र एटा से सांसद राजवीर सिंह तथा पौत्र योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह से मिलकर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।

Related Post