Latest News

देहरादून में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक प्रदेश कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर हुई


भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक प्रदेश कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर मे आहूत की गयी जिसमे हरियाणा मे किसानो के उपर हुए अत्याचार के विषय मे चर्चा हुई ओर कल दिनांक 30-8-21 को करनाल टोल पर जाने पर विचार किया गया|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून, दिनांक 29-8-21 को भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक प्रदेश कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर मे आहूत की गयी जिसमे हरियाणा मे किसानो के उपर हुए अत्याचार के विषय मे चर्चा हुई ओर कल दिनांक 30-8-21 को करनाल टोल पर जाने पर विचार किया गया जिस पर सभी की सहमति से कल करनाल जाने के लिए तय किया गया कल सुबह 9 बजे करनाल जाने के लिए प्रदेश कार्यालय ट्रांसपोर्ट पर इक्कठे होकर सभी साथी करनाल जायेगे ओर 31-8-21 को देहरादून घंटाघर पर हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया जायेगा जिसका समय सुबह 11 बजे तय किया गया सभी भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ से अनुरोध है कि समय पर पहचने की कृप्या करे मिटिंग मे उपस्थित सदस्य ओर पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा जी प्रदेश प्रवक्ता अरूण शर्मा जी मंडल अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर जी जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी जी ब्लोक सचिव रायपुर सत्य पाल जी ब्लोक सचिव सहसपुर रविन्द्र कुमार जी पीताम्बर शर्मा जी सुभ्भम वर्मा जी बोबी मलिक जी आदि लोगो ने भाग लिया|

Related Post