Latest News

पौड़ी गढ़वाल में सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर आयोजित किया जायेगा।


श्रीमान् जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढवाल सिकंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आज मार्डन प्राइमेरी स्कूल मोटाढ़ांक कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल में जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर आयोजित किया जायेगा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 18 सितम्बर, 2021, श्रीमान् जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढवाल सिकंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आज मार्डन प्राइमेरी स्कूल मोटाढ़ांक कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल में जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, कोविड टीकाकरण के साथ ही राजस्व विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा अपने-अपने विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनजातीय लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। सिविल जज (सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौडी गढवाल संदीप कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि माननीय उत्तराखण्ड़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि बोक्सा प्रजाति के अनुसूचित जनजाति के लोगों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा पराविधिक स्वंयसेवीगण के माध्यम से सर्वे कुछ दिनों पूर्व करवाई गयी थी, जिसके अनुक्रम में आज जनपद के मार्डन प्राइमेरी स्कूल मोटाढ़ांक कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग का कैम्प लगवाकर अनुसूचित जनजाति के लोगो की समस्याओं का त्वरित निदान करवाया गया। उक्त कैम्प में कोविड-19 का वैक्सीनेशन भी करवाया गया। कैम्प में लोगों की समस्याओं को सुनने के पश्चात् जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकंद कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी, उपजिलाधिकारी कोटद्वार मुक्ता मिश्रा, तहसीलदार कोटद्वार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी कोटद्वार, श्रम अधिकारी कोटद्वार व अन्य विभागों के अधिकारीगण तथा अधिवक्ता अजय पंत सहित जिला शासकीय अधिवक्ता फौजीदारी अवनीश नेगी के साथ अनुसूचित जनजाति के लोगों की समस्याओं की जानकारी लेने उनके बीच शिवराजपुर पहुंच कर उनकी समस्यओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। अनुसूचित जनजाति के लोगो के आवश्यक जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र आदि नहीं बन पाने पर स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये जिला जज ने अत्यधिक रोश प्रकट किया।

Related Post