रोस्टरवार समस्त तहसीलों में आयोजित होंगे तहसील दिवसः जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग


जनपद के अंतर्गत समस्त तहसीलों में प्रत्येक मंगलवार को रोस्टरवार तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने रोस्टर जारी करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 24 सितंबर, 2021, जनपद के अंतर्गत समस्त तहसीलों में प्रत्येक मंगलवार को रोस्टरवार तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने रोस्टर जारी करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी गोयल ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में रोस्टरवार तहसील दिवस का आयोजन करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बताया कि बसुकेदार में मंगलवार (28 सितंबर, 2021) को उप जिलाधिकारी बसुकेदार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह अक्टूबर माह के पहले मंगलवार (05 अक्टूबर, 2021) को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रुद्रप्रयाग में तहसील दिवस आयोजित की जाएगी। 12 अक्टूबर को ऊखीमठ, 19 अक्टूबर को जखोली तथा 26 अक्टूबर को बसुकेदार में क्रमशः जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी जखोली तथा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 02 नवंबर को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रुद्रप्रयाग में, 9 नवंबर को तहसील ऊखीमठ में उप जिलाधिकारी तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 नवंबर को जखोली में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जबकि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 23 नवंबर को तहसील बसुकेदार में तहसील दिवस संपादित किया जाएगा। उन्होंने दिसंबर माह हेतु जारी रोस्टर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सात दिसंबर को उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में तहसील रुद्रप्रयाग, 14 दिसंबर को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील ऊखीमठ, 21 दिसंबर को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जखोली जबकि 28 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बसुकेदार में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उनसे संबंधित रोस्टर के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

Related Post