Latest News

प्रदेश को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे: पुष्कर सिंह धामी


भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन का। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली कार्यकारिणी में देहरादून पधारी वानाती श्रीनिवासन का भव्य स्वागत किया गया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून: 26 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति सबसे ज्यादा मजबूत हुई है। यह मानना है भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन का। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली कार्यकारिणी में देहरादून पधारी वानाती श्रीनिवासन का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती को प्रस्तुत किया तथा कहा कि हिमालय हम सब के लिए गौरव का केंद्र है। उन्होंने कहा कि मैं सुब्रमण्यम भारती की पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड आई और आने के बाद मैंने पार्टी संगठन के साथ हिमालय का नमन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी और और महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह इस संदर्भ में तैयार है। श्रीमती वानाती श्रीनिवासन ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए चिंतन केवल भाजपा में ही होता है। प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि हम सब देश-प्रदेश की स्थितियों से सुपरिचित हैं तथा हमारी कार्यपद्धति को देखते हुए हमें संगठन की ओर से महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री संतोष ने हम पर जो भरोसा किया है हमें समग्र मातृशक्ति को लेकर उसे निरंतर आगे बढ़ाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वर्षों की दोषपूर्ण पद्धतियां सुव्यवस्थित हुई है। अब हम टीकाकरण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुके हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम सब अव्यवस्थाओं को सुव्यवस्था में बदलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपेक्षितो के लिए कार्य करता है। महिला मोर्चा ने मास्क समेत तमाम व्यवस्था महिलाओं को दी है जिनके माध्यम से महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा है। अमृत महोत्सव के माध्यम से हमने राष्ट्र की स्वतंत्रता का सम्मान किया है और 188 स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री तथा वरिष्ठ मंत्रियों का आभार प्रदर्शन किया तथा कहा कि जम्मू कश्मीर व झारखंड जैसे प्रदेशों में महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्य किए गए हैं।

Related Post