Latest News

भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया


जिसमें प्रमुख मांगों में डाकपत्थर शक्ति नहर के दोनों किनारों पर कोलाहल तक 15 फीट ऊंची रेलिंग लगाने को लेकर 24 सितंबर से किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले डाकपत्थर में लोग धरना दे रहे हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आज दिनांक 28/09/2021 को भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा| जिसमें प्रमुख मांगों में डाकपत्थर शक्ति नहर के दोनों किनारों पर कोलाहल तक 15 फीट ऊंची रेलिंग लगाने को लेकर 24 सितंबर से किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले डाकपत्थर में लोग धरना दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन तोमर इन कार्यों के लिए संयुक्त मोर्चा के साथ हैं। किसानों एवं क्षेत्रवासियों को लिखित में आश्वासन दिता था जब तक रेलिंग की व्यवस्था हो तब तक जल पुलिस की तैनाती हो। अगर 5 अक्टूबर तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं होती है तो 6 अक्टूबर से यूनियन एमडी जल विधुत निगम देहरादून पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुलदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा, नितिन राठी संजय वालिया आदि मौजूद रहे।

Related Post