Latest News

भाजपा में कार्यकर्ता है जीत का आधार : जेपी नड्डा


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडढा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वही पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशिर्वाद मिलता रहा है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून, 29 सितंबर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडढा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वही पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशिर्वाद मिलता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से बुधवार को आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अदभुद योगदान दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के उध्बोधन को आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक सहित पूरे प्रदेश में सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुवली पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे चुनाव जीतने का शस्त्र है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो नेताओं के आधार पर नहीं वरन कार्यकर्ताओ के आधार पर चुनाव लड़ती है और जीतती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2014, 2017 व 2019 के चुनावों में प्रदेश की जनता ने पारदर्शिता, सूशासन और सेवा के आधार पर पार्टी को मौका दिया। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2022 में जनता के आशीर्वाद से पुन: प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोनाकाल में जनकल्याण के निर्णय लिए गए वंही कोविड को हराने के लिए ऑक्सीजन,कोविड उपकरण व टीकाकरण किया गया। दुनिया मे सबसे तेज गति का वेक्सीनेशन अभियान भारत मे चला जिस पर विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन जनता ने उनकी बातों में न आकर रिकार्ड वेक्सीनेशन करवाया व आने वाले समय मे हम शत-प्रतिशत वेक्सीनेशन को पूर्ण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ वेक्सीन लगाई गई जो कि एक रिकॉर्ड है। देश मे मोदी जी व उत्तराखंड में धामी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। विकास के आयामों को छूते हुए आलवेदर रोड बनने से उत्तराखंड पर्यटन में नई ऊंचाइयों को छुएगा। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही है, सिटी गैस के तहत हरिद्वार देहरादून को पाइप लाइन से गैस मिलने वाली है।

Related Post