Latest News

केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आश्वासन के बाद भी सरकार ने नहीं की कोई कार्यवाही.


30 अक्टूबर तक दिए गए आश्वासन के बाद आज केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने ई - पास रद्द कर यात्रियों को बिना किसी रोक टोक के सीधा आने की मांग के साथ सरकार की पुरानी मांगों के साथ तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी नाराज हैं|

रिपोर्ट  - à¤°à¤¾à¤®à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤° गौड़

आज श्री केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड सरकार के मुखिया पुष्करसिंह धामी ने 30 अक्टूबर तक दिए गए आश्वासन के बाद आज केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने ई - पास रद्द कर यात्रियों को बिना किसी रोक टोक के सीधा आने की मांग के साथ सरकार की पुरानी मांगों के साथ तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी नाराज हैं| उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद स्थगित किए अपने आंदोलन को फिर से शुरू कर दिया है| उनका कहना है कि देवस्थानम बोर्ड मामले में सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है. जबकि, चारधाम यात्रा को भी सीमित कर दिया है और आने वाले यात्रियों से ई - पास मांगे जा रहे है| केदारनाथ अध्यक्ष विनोद प्रसाद शुक्ला का कहना है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के समय सीमा में केवल 10 दिन शेष रह गए हैं| सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करना तो दूर चारधाम यात्रा के दौरान देवस्थानम बोर्ड के नामों से धामों में रसीद भी काटनी भी शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर चारधाम यात्रा भी शुरू कर दी गई है, लेकिन यात्रा में सीमित यात्रियों को भेजने का निर्णय लिया गया है| ऐसे में सरकार ने कुछ समय तक चलने वाली यात्रा को भी सीमित कर दिया है| जिसे तीर्थपुरोहित बर्दाश्त नहीं करेंगे सरकार जल्द ही निर्णय ले नहीं तो सरकार के खिलाफ आन्दोलन को तेज करंगे |

Related Post