Latest News

पौड़ी जनपद के स्वच्छ भारत अभियान के संबंधित सदस्यों के साथ ऑनलाइन वेबिनार


01 अक्टूबर, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक पॉलिथीन के उपयोग पर रोकथाम एवं पॉलीथीन कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया जायेगा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 30 सितम्बर, 2021, स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत दिनांक 01 अक्टूबर, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक पॉलिथीन के उपयोग पर रोकथाम एवं पॉलीथीन कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया जायेगा। इस संबंध में आज जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी शैलेश भट्ट द्वारा जनपद के स्वच्छ भारत अभियान के संबंधित सदस्यों के साथ ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में विभिन्न विभागांे, गैर सरकारी संस्थाओं आदि से समन्वय, क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार करना तथा विभागों के दायित्व के बारे में चर्चा की गई| जिला युवा अधिकारी भट्ट ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत पॉलिथीन के उपयोग पर रोकथाम एवं पॉलीथीन कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत दिनांक 01 अक्टूबर, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। उन्होंने सभी से स्वच्छ भारत अभियान के तहत तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर एवं ग्राम स्तर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। साथ ही उनके द्वारा संबंधित विभागों से कार्यक्रम के तहत एक माह में किये जाने वाले कार्यों की विभागीय रिपोर्ट, फोटोग्राफ्स एवं वीडियोग्राफ्स ई-मेल आई.डी. nykpaurigarhwal85@gmail.com पर उपलब्ध कराने की अपेक्षा भी की गई है। पीडी डीआरडीए ने अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ने का सुझाव दिया। वही जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान ने बताया कि विकास खण्डों में कॉम्पेक्टर मशीन लगने वाली हैं। कहा कि गांवों में एकत्रित कूडे़ के बैग पंचायत घर में रखवा सकते हैं। वेबिनार में पीडी डीआरडीए एस.के. रॉय, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान सहित जनपद के स्वच्छ भारत अभियान के संबंधित सदस्य जुडे़ हुए थे|

Related Post