Latest News

चमोली में दूसरे महाभियान के दिन रिकार्ड 9469 लोगों का टीकाकरण हुआ।


कोविड वैक्सीनेशन के लिए जनपद चमोली में वृहस्पतिवार को चलाए गए दूसरे महाभियान के दिन रिकार्ड 9469 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें 1440 लोगों को कोविड की पहली डोज तथा 8029 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 01 अक्टूबर,2021, कोविड वैक्सीनेशन के लिए जनपद चमोली में वृहस्पतिवार को चलाए गए दूसरे महाभियान के दिन रिकार्ड 9469 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें 1440 लोगों को कोविड की पहली डोज तथा 8029 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन महाभियान के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को वृहत स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाए और जो लोग छूट गए है या जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है उनका वैक्सीनेशन किया जाए। महाअभियान दिवस पर जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया। इसमें गर्भवती/धात्री महिलाएं, दिब्यांगजन एवं जनपद में निवासरत नेपाली नागरिक, कामगार भी शामिल थे। वृहस्पतिवार को महाअभियान के दिन जोशीमठ 617, चमोली 1867, घाट 510, कर्णप्रयाग 1061, नारायणबगड 865, थराली 793, देवाल 590, गैरसैंण 2045, पोखरी 695 तथा जिला अस्पताल में 426 सहित कुल 9469 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक 102.57 प्रतिशत लोगों को पहली डोज और 82.74 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लगा दी गई है।

Related Post