Latest News

देहरादून में जन्म दिवस पर बापू और शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण, आदर्शो के अनुसरण का संकल्प


राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनका भावपर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा यह दिन हमारे लिए गांधी जी के संघर्ष और त्याग को स्मरण करने का अवसर है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनका भावपर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा यह दिन हमारे लिए गांधी जी के संघर्ष और त्याग को स्मरण करने का अवसर है। हम सब उनकी शिक्षा, आदर्शों और जीवन-मूल्यों का अनुसरण करते हुए यह संकल्प लें कि हम सब उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहें। उन्होंने शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि वह देश के एक महान सपूत थे जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा लगन के साथ राष्ट्र की सेवा की। उनकी सादगी, सदाचार और सत्यनिष्ठा आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होंने कम समय में ही भारत को उसकी पहचान दिलाने में विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ी। 1962 के युद्ध में विश्व ने उनके राजनीतिक कौशल को देखा और "जय जवान जय किसान का नारा" देते हुए प्रत्येक भारतीय को एक दूसरे से जोड़ने का अटूट कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन उत्तराखंड राज्य के निर्माण की नीव के रूप में भी इतिहास के पन्नों में इंगित है। 2 अक्टूबर के दिन ही "रामपुर तिहारे" पर भीषण गोली कांड हुआ था। जिसमें असंख्य उत्तराखंड वासियों ने बलिदान, गोलियों ओर लाठी-डंडों को सहा था। उन्होंने कहा कि बीजेपी मात्र एक ऐसी पार्टी है जो गांधी जी के सपनों को साकार करने में लगी हुई है। केंद्र में मोदी सरकार ने जिस प्रकार स्वरोजगार व आत्मनिर्भर भारत जैसे आयाम देश के सामने प्रस्तुत किए हैं वह गांधी जी के सपनों को पूरा करने में सिद्ध साबित होंगे। करोना काल में पूरे विश्व ने देखा है कि हमने अपने देश को तो वैक्सीन देने का कार्य किया ही अपितु दूसरे देशों को भी वसुदेव कुटुंबकम के राह पर चलते हुए उनको भी उपलब्ध कराने का विश्व बंधुत्व का कार्य किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उनका स्वदेशी और सहकारिता का नारा देश को स्वावलंबी बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गाँधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार आत्मनिर्भर भारत बनाने को कृतसंकल्पित है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जय जवान-जय किसान के प्रणेता, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति रहे है। उन्होंने कहा यह राष्ट्र हमेशा से महापुरुषों का राष्ट्र रहा है। जिस प्रकार गांधी ने स्वालंबन और हिंसा के मार्ग पर राष्ट्र को चलने के लिए प्रेरित किया। उसी प्रकार शास्त्री जी ने हरित कांति की के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का जो बीड़ा उठाया था वह उन्होंने बहुत कम समय में करने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में मोदी सरकार ने स्वच्छता अभियान को पूरे देश में सभी के मनों में छाप छोड़ी है, यह गांधी जी का ही दिखाएगा सपना था। स्वावलंबी भारत, आत्मनिर्भर भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत यह सभी कार्य भाजपा के सरकार में पूर्ण हो रहे हैं जो कभी महात्मा गांधी ने देखे थे। हमें एक संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा और भारत की जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी को साथ चलना होगा।

Related Post