Latest News

मुजफ्फरनगर किसान यूनियन तोमर की पंचायत सभा में उमड़ी किसनों की भीड़


हजारों किसानों को उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने सब्मोधित करते हुए कहा कि आज किसानों के साथ सरकारें सौतेला व्यवहार कर रही है और किसानों को फायदा पहुँचाने की जगह उधोग पतियों के फायदे के लिए हम सभी किसानों पर जबरन कानून थोप रही है|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

मुजफ्फरनगर किसान यूनियन तोमर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारों किसानों को उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने सब्मोधित करते हुए कहा कि आज किसानों के साथ सरकारें सौतेला व्यवहार कर रही है और किसानों को फायदा पहुँचाने की जगह उधोग पतियों के फायदे के लिए हम सभी किसानों पर जबरन कानून थोप रही है| सरकार के खिलाफ आज हमें एक होने की आवश्यकता है| जगह-जगह हमें कार्यक्रमों के माध्यम से अपने संगठनों का विस्तार करने की आवश्यकता है नहीं यह सरकार हमारी आवाज को दवा देगी| और हमारी यूनियन लगातार इस कानून का विरोध कर रही है और सरकार के खिलाफ आन्दोलन कर रही है प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मलिक कहा हमें अपने संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है | प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा हम लगातार किसानों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे और अपने संगठन को मजबूत करेंगे इस अवसर पर किसान यूनियन तोमर के सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे कार्यक्रम को मजबूती देने वाले चिरंजीव सहगल, पितांबर शर्मा, पानीपत से डाटा गांव के ने किसान मजदूर, ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुँचने वाले दूर दूर से आये हजारों किसानों ने सभा की शोभा बडाई और एक होकर सरकार से लडाई के लिए शपथ भी खाई इस अवसर पर दूर किसान हरिद्वार जिले से जिलाध्यक्ष विकेश बालियान, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मलिक, प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिरंजीव सहगल एवं हरियाणा से पानीपत के रहने वाले किसान यूनियन तोमर के समर्थक पितांबर शर्मा मुख्य रूप से पंचायत में शामिल हुए इन सभी का क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत किया |

Related Post