Latest News

चमोली में कोविड की दूसरी डोज लगाने के लिए हर शुक्रवार को चलेगा वैक्सीनेशन महाभियान


कोविड की दूसरी डोज लगाने के लिए हर शुक्रवार को चलेगा वैक्सीनेशन महाभियान कोविड वैक्सीनेशन के लिए जनपद चमोली में अक्टूबर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को वृहद स्तर पर कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 04 अक्टूबर,2021, कोविड की दूसरी डोज लगाने के लिए हर शुक्रवार को चलेगा वैक्सीनेशन महाभियान कोविड वैक्सीनेशन के लिए जनपद चमोली में अक्टूबर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को वृहद स्तर पर कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाने के साथ ही छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। टीकाकरण महाभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण महाभियान दिवसों का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से भी अपील की है कि जिन लोगों को कोविड सुरक्षा के लिए दूसरी डोज लगनी है या जो लोग छूट गए है वो महाअभियान दिवस पर अवश्य टीका लगवाए। एसीएमओ डा0 एमएस खाती ने बताया कि पूरे जिले में 08, 14, 22 एवं 29 अक्टूबर को टीकाकरण महाभियान चलाया जाएगा। बताया कि 15 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन दशहरा अवकाश होने के कारण एक दिन पहले 14 अक्टूबर को महाभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण के लिए 100 नियमित टीमों के अतिरिक्त 50 मोबाइल टीमें बनाई गई है। जो महाभियान दिवस पर दूर दराज गांव क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण करेंगी। मोबाइल टीमों के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था भी की गई है।

Related Post