Latest News

पौडी में कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान किये जाने वाली सेवाएं विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज माननीय उत्तरखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में तहसील परिसर पौडी में कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान किये जाने वाली सेवाएं विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 05 अक्टूबर, 2021, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज माननीय उत्तरखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में तहसील परिसर पौडी में कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान किये जाने वाली सेवाएं विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौडी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागीगण को विधिक सेवा संस्थानों के क्रियाकलापों, उद्देश्यों तथा नालसा की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ निःशुल्क काननी सेवाओं एवं प्रतिकर के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जनपद पौड़ी के अन्तर्गत सभी तहसील परिसरों में भी पराविधिक स्वयंसेवीगणों द्वारा कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान किये जाने वाली सेवाएं विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, पराविधिक स्वयसेवी आरती जुयाल एवं तहसील परिसर में आये आमजनमानस के लोगो तथा तहसील परिसर के सभी कर्मचारीगणों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Post