Latest News

अपराध बढ़े हैं नशे के कारण, करना ही होगा इसका निवारण।


शैलनट नाटय संस्था व पुलिस प्रशासन श्रीनगर गढ़वाल के तत्वावधान में ऐतिहासिक गोला बाजार में नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी पी रेणुका देवी की पहल पर आयोजित इस नुक्कड़ नाटक के जरिये युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

शैलनट नाटय संस्था व पुलिस प्रशासन श्रीनगर गढ़वाल के तत्वावधान में ऐतिहासिक गोला बाजार में नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी पी रेणुका देवी की पहल पर आयोजित इस नुक्कड़ नाटक के जरिये युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी पी रेणुका देवी के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत पुलिस द्वारा विभिन्न्ा माध्यमों से जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम सोमवार सायं स्थानीय गोला बाजार में शैलनट के कलाकारों ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। शशांक जमलोकी, उमंग खुगशाल, काजल मेहरा, रोहित पुंडीर, अभिषेक सेमवाल, संजय बडोनी, दीपांशी भट्ट, अरविंद टम्टा, चिराग चैहान, राॅबिन असवाल, पीतांबर बेहरा आदि कलाकारों ने इसके जरिये युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृŸिा को रोकने का आवाहन किया। इससे पूर्व शैलनट के अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा ने पुलिस के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए जनता से नशे के खिलाफ एकजुट होने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि यदि आम जन जागरूक होगा तभी इस सामाजिक बुराई से निजात पाई जा सकेगी। प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओम राज चैहान ने कहा कि स्मैक जैसा खतरनाक नशा आज पहाड़ों तक अपनी पहुंच बना चुका है। ड्रग्स और स्मैक की लत युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है। इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन आम जन के सहयोग के बिना इसमें सफलता संभव नहीं है। उन्होंने शहर के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों से नशे के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का आवाहन किया। शैलनट उपाध्यक्ष पंकज नैथानी व कोषाध्यक्ष महेश गिरि ने अभिभावक से भी अपने बच्चों पर नजर बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के केंद्र श्रीनगर में नशे का ग्राफ बढ़ रहा है। इस दलदल से युवाओं को बचाने के लिए जनता को पुलिस का सहयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में नशे के रोकथाम के लिए वॉलिंयटर बनाए गए हैं, जो पुलिस के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम में बाजार चैकी इंचार्ज दीपक तिवारी, शैलनट सचिव मनोजकांत उनियाल, कार्तिकेय बहुगुणा, हेमंत उनियाल, दीपक, अनुज, आनन्द प्रकाश आदि मौजूद थे।

Related Post