Latest News

हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर आये बुजुर्ग यात्री के लिए देवदूत बनी पुलिस


हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर आये एक बुजुर्ग यात्री (महिन्दर सिंह निवासी नई दिल्ली) गोविन्दघाट-घाघरिया पैदल मार्ग पर तबीयत काफी खराब होने के कारण गोविन्दघाट-घाघरिया मार्ग पर ही रूके हुए है|

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली दिनांक 08.10.2021 को थानाध्यक्ष गोविन्दघाट को सूचना प्राप्त हुई कि हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर आये एक बुजुर्ग यात्री (महिन्दर सिंह निवासी नई दिल्ली) गोविन्दघाट-घाघरिया पैदल मार्ग पर तबीयत काफी खराब होने के कारण गोविन्दघाट-घाघरिया मार्ग पर ही रूके हुए है तथा चलने में असमर्थ है। सूचना पर थानाध्यक्ष गोविन्दघाट द्वारा तत्काल पुलिस चौकी घाघरिया को उक्त बुजुर्ग व्यक्ति की त्वरित मदद/सहायता पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। सूचना पर पुलिस चौकी घाघरिया से का0 मनोज सुन्दरियाल, होमगार्डस विक्रम, पीआरडी सोबन व एसडीआरएफ जवान उक्त यात्री/श्रद्धालु की मदद हेतु चौकी से रवाना हुए। पुलिस टीम को उक्त व्यक्ति घाघरिया से लगभग 2 कि0मी0 नीचे हैलीपेड के पास मिले, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा स्टेचर की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा किये गये इस मानवीय कार्य की स्थानीय जनता द्वारा प्रशन्सा की गयी व उक्त यात्री/श्रद्धालु द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।

Related Post