Latest News

चार धाम यात्रा से लाखों लोगों के परिवार की आजीविका चलती है, यात्रा शुरू होने से लोगो में काफी उत्साह- मुख्यमंत्री


गोपेश्वर पहुँचने पर खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही जिलाधिकारी हिमाशु खुराना ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 10अक्टूबर 2021, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को गोपेश्वर पहुंचे। गोपेश्वर पहुँचने पर खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही जिलाधिकारी हिमाशु खुराना ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पी जी कालेज गोपेश्वर के व्यायमशाला पहुंचकर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड बने 21 साल हो गए हैं जब हम राज्य 25 वर्ष में होगा तो हिन्दुस्थान का आदर्श राज्य होगा जो भी घोषणा प्रदेश सरकार ने की है वे सब धरातल पर दिख रही हैं। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा से लाखों लोगों के परिवार की आजीविका चलती है। यात्रा शुरू होने से लोगो में काफी उत्साह है। उन्होने जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को सरलता से निस्तारण करने को कहा। वहीं जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से जुडे ज्ञापन प्राप्त किए और कहा कि जिसकी भी जो समस्या होगी संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। बद्रीनाथ मास्टर प्लान को लेकर सीएम ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि जितने काम आज हो रहे उतने पहले कभी नहीं हुए ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन, ऑलवेदर रोड का जिक्र करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी वहीं स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली महिलाओं को 5 लाख तक के व्याज मुक्त ऋण हमारी सरकार दे रही है साथ ही प्रधानों को मानदेय को बढाकर 3500 किये जाने को शासनादेश करने वाले हैं साथ हमने एक नयी योजना बनाई है स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्राखण्ड इसके तहत प्रत्येक गांव में जिम खोला जाएगा कहा कि बेराजगारों को फार्म फीस खत्म कर दी गई है और एक साल की छूट दी है वहीं इस दौरान गोपेश्वर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका माधुरी तथा हिमालय का पर्यावरणीय इतिहास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का विमोचन किया। जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जनहित की प्रमुख घोषणाएं भी की विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड कर्णप्रयाग में रामबारी से ग्राम सेम तक मोटर मार्ग (लम्बाई 2.85 किमी0) का निर्माण किया जायेगा। 2- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत चमोली बाजार से बगोली गांव तक मोटर मार्ग (लम्बाई 1.20 किमी०) का निर्माण किया जायेगा। 3- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग से क्पीरी-किमोली मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य (लम्बाई 1.50 किमी०) किया जायेगा।4- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कारगिल शहीद कृपाल सिंह की स्मृति में ग्राम पज्याणा में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा।5- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण के न्याय पंचायत मुख्यालय रोहिडा में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा। 6- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण के रा०इ०का० हरगड में भवन का निर्माण किया जायेगा। 7- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के राजकीय इण्टर कालेज लाटूगैर में अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूरा किया जायेगा। 18- के 8- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के रा०इ०का० सिलपाटा में मुख्य भवन का निर्माण किया जायेगा। 9. विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत आपदा प्रभावित बहुगुणा नगर में (अनुसूचित जाति वस्ती से नीचे से गुजर रहे बन्दोबस्ती रास्ते के नीचले तरफ आर०सी०सी० सुरक्षा दीवार व रास्ते नाली का निर्माण किया जायेगा ।

Related Post