Latest News

एक कैबिनेट मंत्री सहित दो विधायकों की कांग्रेस में घर वापसी


उत्तराखंड की जनता को सरकार द्वारा कोई राहत न देने के कारण तथा कोविड काल में सरकार द्वारा जनता की कोई मदद ना करने के कारण तथा भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज दिल्ली में विधान सभा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के अथक प्रयासो के कारण पुन: कांग्रेस पार्टी की सदस्यता विधिवत ग्रहण की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आज कांग्रेस से भाजपा में गए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य (विधायक) व विधायक संजीव आर्य भाजपा की दलित विरोधी गतिविधियों के कारण तथा महंगाई से त्रस्त उत्तराखंड की जनता को सरकार द्वारा कोई राहत न देने के कारण तथा कोविड काल में सरकार द्वारा जनता की कोई मदद ना करने के कारण तथा भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज दिल्ली में विधान सभा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के अथक प्रयासो के कारण पुन: कांग्रेस पार्टी की सदस्यता विधिवत ग्रहण की। जिससे आज उत्तराखंड कांग्रेस में खुशी का माहौल है। प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल जी ने कहा कि इस भाजपा सरकार ने महंगाई ने तथा महिला उत्पीड़न में सभी को पीछे छोड़ दिया है।आज आम जनमानस का मन भी भाजपा से मोहभंग हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी तथा मेयर अनीता शर्मा ने दोनों विधायकों के कांग्रेस में आने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है तथा कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे तथा श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि दलितों का उत्पीड़न, महिलाओं का उत्पीड़न,युवाओं को नौकरी ना देना तथा महंगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।जनता की इस पीड़ा के कारण दोनों विधायकों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। इसलिए आज भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस का पुन:दामन थाम लिया है।बधाई देने वालों में पूर्व विधायक रामयशसिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, महेश प्रताप राणा, शैलेंद्र सिंह, रवी कश्यप, डॉ दिनेश पुंडीर, नईम कुरैशी, चौधरी गुलबीर सिंह, मकबूल कुरेशी, विशाल राठौर, इं रविबहादुर,जटाशंकर श्रीवास्तव, सतीश कुमार,बी एस तेजियान, चौ बलजीत सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, वरुण बालियान, सी पी सिंह आदि अनेक नेताओं ने दोनों विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Post