Latest News

जिला आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग द्वारा आपदा प्रबंधन जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग मैं आपदा प्रबंधन जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रूद्रप्रयाग 13 अक्टूबर ,2021, अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग मैं आपदा प्रबंधन जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया। नंदन सिंह रजवार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा विद्यालय छात्र छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर भूंकपरोधी भवन निर्माण, भूस्खलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, नदी नालों से उचित दूरी पर रहते हुए आपदाओं के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया और आम जनमानस से आपदाओं के न्यूनीकरण हेतु आवश्यक उपाय किए जाने का आवाहन भी किया साथ हीआपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय एवम कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम पर भी जानकारी दी गई।गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग जनपद भूंकप की दृष्टि से अंति संवेदनशील जोन-4-5 में है। इसके अलावा यहॉ पर बरसात में बादल फटने, भूस्खलन, हिमस्खलन तथा वनाग्नि की घटनाओं से हर साल सैकड़ों लोग प्रभावित होते है। जागरूकता कार्यक्रम में अनूप सेमवाल कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस समिति रुद्रप्रयाग द्वारा रेड क्रॉस की जानकारी दी गई। मुंशी चैमवाल राज्य प्रतिनिधि रेडक्रॉस समिति द्वारा रेड क्रॉस एवं आपदा न्यूनीकरण की जानकारी दी गई। राजविंदर सिंह रावत द्वारा आपदा प्रबंधन की जानकारी के साथ ही आपदा में उपयोग आने वाले उपकरणों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य ममता रावत अध्यापिका अंजू बिष्ट आदि शिक्षिकाओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम में रविंद्र तलवाड़ा एवं बृजभूषण वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र खत्री द्वारा किया गया।

Related Post