Latest News

सतपाल महाराज प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती कालिंका मंदिर, विकास खण्ड बीरोंखाल पौडी गढ़वाल पहुंचे।


प्रदेश के भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती कालिंका मंदिर, विकास खण्ड बीरोंखाल पौडी गढ़वाल पहुंचे।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी /बीरोंखाल/दिनांक 14 अक्टूबर 2021, प्रदेश के भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती कालिंका मंदिर, विकास खण्ड बीरोंखाल पौडी गढ़वाल पहुंचे। जहां उन्होंने मां भगवती कालिंका की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। माननीय संस्कृति मंत्री ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महाकाली मंदिर समिति गढ़वाल-अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष आकर्षण का केंद्र है। मां भगवती को हम सभी शक्ति, ज्ञान, स्वास्थ्य व खुशहाली का प्रतीक मानकर उनकी पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे शक्तिपीठ मां भगवती कालिंका के नवनिर्मित मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति स्थापना के अवसर पर आपके मध्य आने का मौका मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कालिंका मंदिर का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए कहा कि वीरबाला तीलू रौतेली किसी युद्ध में जाने से पूर्व यहां पूजा-अर्चना करती थी। इसलिए यह प्राचीन शक्ति केन्द्र हमारे लिए अटूट श्रद्धा एवं आस्था का केंद्र भी है। कहा कि हमने पर्यटन व संस्कृति के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैंए जिसके अंतर्गत कालिंका मंदिर को शाक्त सर्किट में रखा है। कहा कि हमने गढ़वाल व कुमाऊं के 12-12 मंदिरों को रखकर सर्किट बनाया है, साथ ही शंकर भगवान का सर्किट विष्णु भगवान का सर्किट वैष्णव सर्किट व नवग्रह सर्किट बनाया है, जिसमें पैठाणी का राहु मंदिर, खरसाली का शनि मंदिर, ओखल कांडा के बृहस्पति मंदिर को रखा गया है। प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती कालिंका मंदिर बीरोंखाल में भगवती कालिंका की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि यह स्थान गढ़वाल और कुमाऊं का संगम स्थल है ओर यहां का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने गढ़वाल व कुमाऊं को जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया है, जिसमें हमने कई सड़कों का निर्माण कराया है। कहा कि हमने विवेकानंद सर्किट बनाया गया हैए जिसमें स्वामी विवेकानंद के द्वारा जिन स्थानों में यात्राएं व साधना की गई थी। उन स्थानों को शामिल किया गया है। कहा कि उत्तराखंड में लोग निवेश करना चाहते हैं जिसके तहत बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध निर्देशक ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व जयानंद भारती पर फिल्म बनाने में रुचि दिखाई है, जिसमें इन महान व्यक्तियों से जुड़ा इतिहास दिखाया जाएगा।

Related Post