Latest News

चमोली में कोविड वैक्सीनेशन के लिए 22 अक्टूबर को चलेगा महाभियान


कोविड वैक्सीनेशन के लिए 22 अक्टूबर को चलेगा महाभियान कोविड वैक्सीनेशन के लिए पूरे जनपद चमोली में अक्टूबर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को महाभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 21 अक्टूबर,2021, कोविड वैक्सीनेशन के लिए 22 अक्टूबर को चलेगा महाभियान कोविड वैक्सीनेशन के लिए पूरे जनपद चमोली में अक्टूबर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को महाभियान चलाया जा रहा है। 22 अक्टूबर को भी सभी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाने के साथ ही छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन महाभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एसीएमओ डा. उमा रावत ने बताया कि वैक्सीनेशन महाभियान के लिए 40 मोबाइल टीम और 120 नियमित टीमों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को कोविड सुरक्षा के लिए दूसरी डोज लगनी है या जो लोग छूट गए है वो शुक्रवार को अवश्य टीका लगवाए।

Related Post