Latest News

महिलाओं को बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता - अमरदेई शाह


उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास विभाग, उत्तराखण्ड के सौजन्य से मुख्यमंत्री महिला स्वयं समूह सशक्तिकरण योजना के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2021-22 धनराशि का आवंटन आजादी का अमृत महोत्सव पर स्वयं सहायता समूहों का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 27 अक्टूबर, 2021, उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास विभाग, उत्तराखण्ड के सौजन्य से मुख्यमंत्री महिला स्वयं समूह सशक्तिकरण योजना के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2021-22 धनराशि का आवंटन आजादी का अमृत महोत्सव पर स्वयं सहायता समूहों का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने महिलाओं को राज्य की शक्ति बताते हुए कहा कि आजीविका समूहों में महिलाओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा आगे बढाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने विभागीय स्तर पर महिलाओं को आने वाली परेशानियों के निस्तारण हेतु हर समय उनकी सहायता करने की बात कही। कहा कि महिलाओं हेतु सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिनमें एक महत्वपूर्ण घसियारी योजना को 30 अक्टूबर से पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम को अगस्त्यमुनि ब्लाॅक की प्रमुख विजया देवी द्वारा भी संबोधित किया गया। उन्होंने महिलाओं की पूर्व व वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में परचम लहराने में पूर्णतः सक्षम हैं। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं अनेक संचालित विभागीय योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए उन्होंने इच्छाशक्ति को महत्वपूर्ण बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। परियोजना अर्थशास्त्री एम.एस. नेगी द्वारा महिलाओं को बचत करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उड़ान समूह की सरिता देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समूह के माध्यम से कार्य करते हुए उनको काफी लाभ मिला है। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी समूह के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इनके अतिरिक्त विभिन्न समूह की महिलाओं मीना भट्ट, देवेश्वरी देवी, अनिता पंवार, सरिता देवी ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related Post