Latest News

निरंजनी अखाड़े के संतों ने किया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का तपोनिधि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संतों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 29 अक्तूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का तपोनिधि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संतों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रयागराज में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखाड़े लौटे श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत करते हुए निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संत समाज एकजुट होकर धर्म व संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करेगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भारत के संतों की सर्वोच्च संस्था है। संत समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है। संत परंपरांओं का पालन करते हुए व जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए सभी अखाड़ों को साथ लेकर चलेंगे। यही उनकी पहली प्राथमिकता है। महंत राधे गिरी, महंत नरेश गिरी, महंत गंगा गिरी महाराज ने नवनियुक्त अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को बधाई देते हुए कहा कि धर्म व संस्कृति के उत्थान तथा प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के नेतृत्व में अखाड़ा परिषद और मजबूत होगी। बधाई देने वालों में महंत ओमकार गिरी, महंत राकेश गिरी, महंत आशुतोष पुरी, महंत रवि वन आदि संत शामिल रहे।

Related Post