Latest News

अयोध्या में दीपोत्सव में 12 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे।


सरयू तट पर रामायण की गाथा को भी अमर बनाया जाएगा। साथ ही, 'लेजर लाइट' में रामायण का 'हाई टेक' तरीके से शो दिखाया जाएगा।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

अयोध्या, सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन किया था। दीपोत्सव की शुरुआत 51 हजार दीयों से हुई थी। साल 2019 में 4,04,226 मिट्टी के दीयों, साल 2020 में 6,06,569 मिट्टी के दीयों को सरयू के तट पर जलाया गया। इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही घोषणा की थी कि अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव में 12 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। सरयू तट पर रामायण की गाथा को भी अमर बनाया जाएगा। साथ ही, 'लेजर लाइट' में रामायण का 'हाई टेक' तरीके से शो दिखाया जाएगा।

Related Post