Latest News

भाजपा पर जनता का बढा भरोसा, पहले की अपेक्षा 2022 में आयेगी अधिक सीटें: जोशी


केंद्रीय संसदीय कार्य कोयला एवं खान मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व विधायक व दायित्व धारियों की बैठक में को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों की बदौलत जनता का विश्वास अर्जित किया है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून 11 नवंबर ,केंद्रीय संसदीय कार्य कोयला एवं खान मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व विधायक व दायित्व धारियों की बैठक में को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों की बदौलत जनता का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में वर्ष 2017 में हुए चुनाव के मुकाबले भाजपा इस बार ज्यादा सीटें जीतेगी, क्योंकि भाजपा सरकार ने राज्य का विकास किया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान उत्तराखंड  सरकार का कुशल प्रबंधन रहा। अर्थव्यवस्था भी दोबारा पटरी पर आ गई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के तमाम विकास कार्य ही हमारे 2022 चुनाव के मुद्दे है बड़ी जीत का कारण होगा इसी आधार पर भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें अगले वर्ष जीतने जा रही है। 
बैठक में केंद्रीय मंत्री ने पूर्व दायित्व धारियों और विधायकों के सुझाव भी लिए और उन सभी को सचेत किया कि चुनावी मैदान के रण क्षेत्र सजने शुरू हो गए हैं। सभी को अपने कौशल को धरातल तक ले जाते हुए लोगों को प्रेरित कर मतदान केंद्र तक ले जाना है। हर तरह का कार्यकर्ता 2022 की जीत का आधार होंगे ओर हमें बहुत तेजी से कार्य करने हैं। उत्तराखंड में भाजपा सरकार इसलिए भी जरूरी है कि यहां के विकास की चर्चा आज पूरे देश में होती है। विपक्ष इस चर्चा से घबराया हुआ है। विपक्ष कभी कोयला संकट और कभी बिजली संकट के नाम पर दुष्प्रचार कर चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्षी झूठ की मंडी है और वह झूठ में महारत हासिल कर चुकी है। आज देवभूमि उत्तराखंड समग्र विकास की ओर आगे बढ़ रहा है जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर सबको जोड़ना है। घर-घर भाजपा हर घर भाजपा इस अभियान से सभी को जोड़ना है और भाजपा के कार्यों को उनके बीच साझा करना है।

Related Post