Latest News

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी और किसकी विदाई होगी..?


उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी और किसकी विदाई होगी, इस पर अभी से ही सियासी गुणा-गणित का काम शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में इस बार जनता का क्या मूड है, इसका पता तो चुनाव बाद ही चलेगा, मगर अभी से ही टीवी चैनलों और एजेंसियों ने जनता की नब्ज को टटोलना शुरू कर दिया|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश में जुट गईं हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी और किसकी विदाई होगी, इस पर अभी से ही सियासी गुणा-गणित का काम शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में इस बार जनता का क्या मूड है, इसका पता तो चुनाव बाद ही चलेगा, मगर अभी से ही टीवी चैनलों और एजेंसियों ने जनता की नब्ज को टटोलना शुरू कर दिया है। एबीपी न्यूज-सी वोटर ने अपने लेटेस्ट सर्वे में यूपी का मूड बताया है, जिसके हिसाब से यूपी में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी बाजी मारती नजर आ रही है। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में किए गए सर्वे में एबीपी न्यूज-सी वोटर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने में कामयाब होती नजर आ रही है। हालांकि, भाजपा को काफी सीटों का नुकसान हो रहा है और 300 का आंकड़ा भी पार करती नहीं दिख रहा है। इधर, समाजवादी पार्टी को फायदा होता दिख रहा है, जबकि मायावती को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। सर्वे का सैंपल साइज 1,07,193 था और इनमें पांचों राज्यों के लोग शामिल थे।ABP-CVoter सर्वे के मुताबिक, 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 213 से 221 सीटें मिलती दिख रही हैं। यहां ध्यान देना जरूरी है कि 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 325 सीटें मिली थीं। भले ही भाजपा की सीटों में गिरावट का अनुमान लगाया गया है, मगर अब भी भगवा पार्टी यूपी में आसानी से लीड करती नजर आ रही है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाती दिख रही है।

Related Post