Latest News

चेहरे पर से चोट के निशान हटाने का आयुर्वेदिक उपाय


शरीर के किसी भी अंग पर दाग हो अच्छा नहीं लगता| और जब दाग चेहरे पर हो तो लोग चाहे फिर वो लड़का हो या लड़की| उस दाग से बहुत परेशान हो जाते हैं|

रिपोर्ट  - à¤µà¥ˆà¤§ दीपक कुमार

शरीर के किसी भी अंग पर दाग हो अच्छा नहीं लगता| और जब दाग चेहरे पर हो तो लोग चाहे फिर वो लड़का हो या लड़की| उस दाग से बहुत परेशान हो जाते हैं| कई लोगो को बचपन में चोट लग जाती हैं| और वो भी चेहरे पर , तो उनका निशान रह जाता हैं जिसके कारण कई लड़के और लडकिया परेशान रहने लग जाते हैं| और इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं| जिससे की उनके चेहरे के निशान अच्छे से साफ़ हो जाये| और वो अपनी खूबसूरती को कायम रख सकेl एलोवेरा का प्रयोग एलोवेरा का प्रयोग वैसे भी चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता हैं| इसका उपयोग हम औषधि के रूप में भी कर सकते हैं| और इसका उपयोग हम चेहरे पर आये चोट के निशान को मिटाने के लिए भी कर सकते हैं| इसके लिए आपको एक पैक तैयार करना होगा| सबसे पहले एलोवेरा का अंदर का गुद्दा निकाल ले| और फिर आप अच्छे से उस दाग पर मसाज करे या फिर आप, पत्तों से सीधे एलोवेरा जेल लें और चेहरे पर लगाएं| अगर आप रात को यह लगा कर सोयेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा|एलो वेरा जेल त्वचा के लिए काफी लाभदायक है| दाग धब्बों के लिए यह जादू की तरह काम करता है| शहद हर किसी के घर में मिल ही जाता हैं| कई लोग इसे नवजात शिशु को देने के लिए भी प्रयोग करते हैं क्योंकि ये बहुत लाभदायक होता हैं| इसे हम चेहरे के दाग मिटाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं| ये तरीका काफी पुराना होने के साथ काफी लाभदायक भी हैं| सबसे पहले शहद में ओटमील व् थोड़ा सा पानी मिलकर एक पैक तैयार कर ले| इसके बाद इसे अच्छे से मिलाकर अपने चोट के निशान पर लगाए| और थोड़ी देर लगा रहने दे, और फिर गुनगुने पानी से साफ़ कर ले थोड़े ही दिनों में आपको इसके असर दिखेगा| इस तरीके को आप रोजाना इस्तेमाल करे| आप हमेशा बेकिंग सोडा का प्रयोग केक बनाने के लिए करते हैं| और इसका प्रयोग केक बनाने के साथ में चेहरे के दाग धब्बो को हटाने के लिए भी किया जाता हैं| इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाइये| इस मिश्रण को दाग पर लगाइये और कुछ मिनट तक मिलाइये| ऐसा करते समय दाग पर ज़्यादा तेज़ ना रगड़े| और फिर थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें| ये तरीका आपके चेहरे के दाग धब्बो या फिर आपकी चोट का निशान मिटाने में मददगार साबित होगा| चेहरे के दाग धब्बो के लिए आप खीरे और प्याज़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं| या तो आप खीरे का रास निकाल कर वैसे ही चेहरे पर लगा ले, इससे दाग के साथ साथ आपके चेहरे की सुंदरता भी बढ़ेगी| और आप इसके रास को फेस पैक में भी मिलकर लगा सकती हैं| प्याज में सूजन और जलन काम करने की क्षमता होती है |जो दाग में कोलाजेन को बढ़ने नहीं देता हैं| प्याज को काटकर इसका रास निकाल ले| और फिर रुई की मदद से इसे दाग पर लगाएं| दिन में आप इस प्रक्रिया को कई बार दोहरा सकते हैं| ऐसा करने से आपको चेहरे पर से दाग हटाने में मदद मिलेगी| व्यायाम (जैसे टहलना, दौड़ना आदि), आसन और प्राणायाम (कपाल भांति), दागों के निशान को दूर करने के लिए बहुत ही फायदे मंद है। कसरत आपकी मांसपेशियों और त्वचा की रिपेयरिंग की प्रक्रिया को तेज कर देता है जिससे हर किस्म का दाग धीरे धीरे अपने आप कम होता जाता है। भोजन में प्रोटीन और विटामिन्स की उचित मात्रा हमेशा त्वचा के लिए अच्छी मानी जाती है। विटामिन सी युक्त भोजन दाग और निशान के उपचार में बहुत उपयोगी होते हैं। निशान के इलाज में गाय माता का दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों (जैसे दही, मक्खन, घी, मट्ठा आदि) का सेवन काफी फायदा है। भोजन में हरी सब्जियां निशान के स्थायी रूप से छुटकारा पाने में मदद करता है। आयरन जो हरी पत्तेदार सब्जियों में होता है, निशान को हटाने में मदद करता है। अखरोट स्क्रब रगडने से भी स्टार्च के निशान को कम करने मे मदद करता है। यदि कोई महिला जब वह गर्भवती हो, तब से इनका इस्तेमाल करती रहे, तो स्टार्च के निशान गर्भावस्था के बाद भी विकसित नही होंगे। 1 चम्मच बादाम के तेल में, 5 बूंदें गुलाब के तेल और मेंहदी के तेल की डाल दें। इस मिश्रण से 15-20 मिनट मालिश करने से काफी लाभ मिलता है। हमारी फार्मेसी द्वारा निर्मित आदर्श सुंदर बहार (फेसपैक) एवं सुंदर बहार तेल की मालिश से हर प्रकार की झाइयां कील मुंहासे नष्ट करने में बहुत सहायक होता है एवं चेहरा का कांतिमय बनता है जैतून के तेल की कुछ बूंदों के साथ 5 बूंदें लैवेंडर के तेल की मिला दें और फिर मालिश करें तो लाभ मिलेगाl Vaid Deepak Kumar Adarsh Ayurvedic Pharmacy Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com 9897902760

Related Post