Latest News

मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन मॉनिटरिंग हेतु ‘‘उन्नति पोर्टल‘‘ का उद्घाटन किया


प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज देहरादून में 75 जन सेवाओं से युक्त ‘‘अपणि सरकार‘‘ पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाआंे की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हेतु ‘‘उन्नति पोर्टल‘‘ का उद्घाटन किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 17 नवम्बर, 2021, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज देहरादून में 75 जन सेवाओं से युक्त ‘‘अपणि सरकार‘‘ पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाआंे की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हेतु ‘‘उन्नति पोर्टल‘‘ का उद्घाटन किया गया। 09 विभागों की 75 जन सेवाएं आसानी से ऑनलाइन फेसलैस, पेपरलैस और केशलैस लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘‘अपणि सरकार‘‘ पोर्टल बनाया गया है, जिसमें नागरिक डेशबोर्ड, विभागीय डेशबोर्ड और मा. मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव डेशबोेर्ड होगा। कोई भी नागरिक जनाधार केन्द्र या अपणि सरकार पोर्टल पर जाकर जाति प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, विधावा पेंशन, रोजगार पंजीकरण आदि 75 जन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। पोर्टल पर आवेदक का एक डिजिटल लॉकर बन जायेगा। वही ‘‘उन्नति‘‘ पोर्टल में सभी विभागों की परियोजनाओं के प्रस्ताव, उनकी मॉनिटरिंग, भारत सरकार से अनुबन्धित योजनाओं एवं लम्बित परियोजनओं को देखा जा सकता है। वहीं पोर्टल के माध्यम से किस विभाग की क्या भूमिका है की जानकारी, परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन पर निगरानी की जा सकेगी। जनपद में जिलाधिकारी गढ़वाल विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार, पौड़ी में किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष नगरपालिका पौड़ी यशपाल बेनाम, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, पीडी डीआरडीए संजीक कुमार रॉय, पीडी स्वजल दीपक रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के.एस. रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.एस. नेगी, उरेडा अधिकारी शिव सिंह मेहरा, नगर महामंत्री अनूप देवरानी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post