Latest News

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी का चयन" विश्व मुए थाई चैंपियनशिप -2021" थाइलैंड के लिए भारतीय टीम में हुआ है|


नवंबर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के शारीरिक शिक्षा स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी का चयन" विश्व मुए थाई चैंपियनशिप -2021" थाइलैंड के लिए भारतीय टीम में हुआ है|

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज़ भारत

हरिद्वार 21 नवंबर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के शारीरिक शिक्षा स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी का चयन" विश्व मुए थाई चैंपियनशिप -2021" थाइलैंड के लिए भारतीय टीम में हुआ है| गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोo आर के एस डागर ने निलेश जोशी के विश्व चैंपियनशिप में चयन होने पर खुशी जताते हुए बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मुए थाई एशोसिएशन जोकि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त है के तत्वावधान में फुकेट (थाइलैंड) में दिनांक 3 से 12 दिसंबर तक होने जा रही " विश्व मुए थाई चैंपियनशिप 2021 में गुरुकुल कांगड़ी के प्रतिभाशाली छात्र एवं अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी का चयन भारतीय टीम में हुआ है| मुए थाई एशोसिएसन इंडिया के महासचिव श्रीराम चौधरी द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार नीलेश जोशी पुरुष सीनियर वर्ग के -81 किलोग्राम भार वर्ग में देश की चुनौती पेश करेंगे| विश्व चैंपियनशिप में 104 से अधिक देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग| उक्त आयोजन के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी " विश्व खेल -2022" बर्मिंघम (यू एस ए) में सीधे चयनित किये जायेंगे| नीलेश जोशी विगत 13 सालों से एशियन कोच सतीश जोशी के निर्देशन में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे हैं| वो अभी तक कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके हैं| नीलेश की इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रदेश के खिलाडियों एवं विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है| गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव एवं एशियन कोच सतीश जोशी, वुशू की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी, नेशनल मार्शल आर्ट गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपनिदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सहायक निदेशक खेल सुरेश पांडे, अजय मलिक, कपिल मिश्रा, अनुज कुमार, कनिक कौशल,शिव कुमार चौहान, प्रानवीर सिंह, सुनील कुमार, एशियन पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, हर्षिता चौधरी सहित प्रदेश के सैकड़ों खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों ने नीलेश के विश्व चैंपियनशिप में चयन खुशी जताई है|

Related Post