Latest News

चमोली में प्रथम विक्टोरिया क्रॉस वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव


प्रथम विक्टोरिया क्रॉस वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कफारतीर में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का मंगलवार को आगाज हो गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 23 नवम्बर,2021, प्रथम विक्टोरिया क्रॉस वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कफारतीर में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का मंगलवार को आगाज हो गया। मुख्य अतिथि/थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वीसी दरवान सिंह नेगी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उनकी शौर्यगाथा को याद किया गया। महिलाओं द्वारा मां भगवती त्रिपुर बालासुन्दरी के मंदिर प्रांगण से शौर्य महोत्सव स्थल खैतोली तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिक्षण संस्थानों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। देश के प्रथम विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरवान सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कफारतीर में आयोजित इस तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य, बाल विकास आदि विभागों के स्टॉलों पर विभागीय योजनाओं की जानकारी व सुविधाएं भी दी जा रही है।

Related Post