Latest News

देव संस्थान बोर्ड भंग कर धामी सरकार ने साधु संतों और तीर्थ पुरोहितों का किया सम्मान: महंत रवींद्र पुरी।


निरंजनी अखाड़ा स्थित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्हें साधुवाद भी दिया है। निरंजनी अखाड़े में संतों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 30 नवंबर (विकास शर्मा)हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा स्थित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्हें साधुवाद भी दिया है। निरंजनी अखाड़े में संतों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पत्रकार वार्ता में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आज का दिन संत समाज और तीर्थ पुरोहितों के लिए बहुत खास दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए पहले ही वार्ता हो चुकी थी। हमारी ओर से लोगों से धैर्य रखकर सरकार को थोड़ा समय देने की भी अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से देवस्थानम बोर्ड को भंग किया है। उससे भाजपा को बहुत लाभ होगा। सभी तीर्थ पुरोहित व संत समाज भाजपा का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती है वो करती है भाजपा ने कहा था कि बोर्ड भंग होगा। जिसे आज धामी सरकार ने कर दिखाया। आगामी चुनाव में भाजपा को इससे फायदा होगा। इस अवसर पर श्रीमहंत राकेश गिरी, श्रीमहंत उमेश भारती, महंत राम रतन गिरी, दिगंबर विनोद गिरी, रामचंद्र पुरी, अर्जुन पुरी, शैलेश बन, चेतन गिरी, महेश गिरी, आशुतोष पुरी, आदि उपस्थित रहे।हरिद्वार 30 नवंबर (विकास शर्मा)हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा स्थित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्हें साधुवाद भी दिया है। निरंजनी अखाड़े में संतों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पत्रकार वार्ता में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आज का दिन संत समाज और तीर्थ पुरोहितों के लिए बहुत खास दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए पहले ही वार्ता हो चुकी थी। हमारी ओर से लोगों से धैर्य रखकर सरकार को थोड़ा समय देने की भी अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से देवस्थानम बोर्ड को भंग किया है। उससे भाजपा को बहुत लाभ होगा। सभी तीर्थ पुरोहित व संत समाज भाजपा का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती है वो करती है भाजपा ने कहा था कि बोर्ड भंग होगा। जिसे आज धामी सरकार ने कर दिखाया। आगामी चुनाव में भाजपा को इससे फायदा होगा। इस अवसर पर श्रीमहंत राकेश गिरी, श्रीमहंत उमेश भारती, महंत राम रतन गिरी, दिगंबर विनोद गिरी, रामचंद्र पुरी, अर्जुन पुरी, शैलेश बन, चेतन गिरी, महेश गिरी, आशुतोष पुरी, आदि उपस्थित रहे।

Related Post