Latest News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व भाजपा विधायक हरबंस कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व भाजपा विधायक हरबंस कपूर अजेय विधायक, अद्भुत व्यक्तित्व-स्वामी चिदानन्द सरस्वती

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

ऋषिकेश, 13 दिसम्बर। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अजेय विधायक, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व भाजपा विधायक हरबंस कपूर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि हमने आज एक सच्चे समाजसेवी, मृदुभाषी और सादगी युक्त जीवन जीने वाले व्यक्तित्व को खो दिया है। श्री हरबंस कपूर जी पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजनीति का पुरोधा थे। वे लगातार आठ बार पिछले 40 सालों से विधायक के रूप में अपने राज्य और जनता की सेवा कर रहे थे। उनका सादगी युक्त, सरल व्यवहार, कर्मठता और शालीनता के कारण ही वे हर दिल में राज करते थे और जनता की समस्याओं के लिये वे हमेशा सजग रहते थे। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि पहाड़ की समस्याओं को समझने के लिये पहाड़ जैसा दिल और पहाड़ जैसा व्यक्तित्व चाहिये, हमारे कपूर जी ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे। स्वामी ने कहा कि कदम ऐसा चलो कि, निशान बन जाये काम ऐसा करो कि, पहचान बन जाये यहाँ जिन्दगी तो सभी, जी लेते हैं मगर जिन्दगी जीओ तो ऐसी कि सबके लिये एक मिसाल बन जाये। हरबंस कपूर जी एक मिसाल थे; उत्तराखंड की राजनीति के एक मशाल थे। पहाड़ की परम्परागत संस्कृति को जीवंत बनाये रखने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज की परमार्थ गंगा आरती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, हरबंस कपूर को समर्पित की गयी। परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की तथा इस दुःख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को शान्ति और संबल प्राप्त हो।

Related Post