Latest News

10 राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्रियों ने किया राम की नगरी अयोध्या का भ्रमण


अयोध्या धाम में भारतीय गणराज्य के लगभग 10 प्रान्तों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने आज अयोध्या भ्रमण किया तथा सर्वप्रथम सभी ने सरयू आरती में भाग लिया। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

अयोध्या 15 दिसम्बर 2021, अयोध्या धाम में भारतीय गणराज्य के लगभग 10 प्रान्तों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने आज अयोध्या भ्रमण किया तथा सर्वप्रथम सभी ने सरयू आरती में भाग लिया। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा जी सबसे पहले सरयू आरती स्थल पर पहुंचे तथा सरयू मां की आरती में पूरे परिवार के साथ लिया। अन्य भाग लेने वाले मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चैहान एवं उनकी धर्मपत्नी, त्रिपुरा के बिप्लव देव एवं उनकी धर्मपत्नी, गोवा के प्रमोद सावंत उनकी धर्मपत्नी, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, असम के हेमंत विश्वा शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी, गुजरात के भूपेन्द्र भाई पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी, अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू एवं उनकी धर्मपत्नी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन0 विशेन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी, अरूणांचल के उपमुख्यमंत्री चोनामीन एवं उनकी धर्मपत्नी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी तथा बिहार की उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, गोवा के उपमुख्यमंत्री चन्द्रकांत कावेलकर, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यथंगों पट्टन के अलावा राज्यसभा सांसद विनय शास्त्र बुद्वे एवं उनके साथ उनके सदस्यों आदि ने भाग लिया तथा श्रद्वा के साथ पूजन आरती किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी ने सभी की आगवानी की तथा राज्य सरकार के तरफ से सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री/विशिष्ट अतिथियों द्वारा श्री हनुमानगढ़ी का दर्शन एवं पूजन किया गया। तत्पश्चात सभी लोगों ने श्रीराम लला मंदिर में दर्शन पूजन किया। मुख्य पूजन श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी श्री सत्येन्द्र दास एवं उनकी टीम द्वारा कराया गया तथा सरयू आरती श्री शशिकांत दास एवं उनकी टीम द्वारा कराया गया। रामजन्मभूमि के निर्माण में कार्य कर रहे संस्था के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की भी सराहना की गयी। रामलला मंदिर के परिसर में स्थापित मंदिर निर्माण के कार्यो की जानकारी ली तथा वहां प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण एलएण्डटी के प्रमुख इस परियोजना के विनोद मेहता द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि जो कन्टक्शन चल रहा है उस पर भव्य श्रीरामलला मंदिर का निर्माण हो रहा है तथा जो ध्वज लगा है उस पर भगवान राम लला का जन्मस्थान है। वहां पर प्रधानमंत्री द्वारा 5 अगस्त 2020 को भूमिपूजन किया गया था। प्रस्तुतिकरण में उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर तीन तलों का बनेगा, जिसकी लम्बाई 388 फिट, चैड़ाई 250 फिट और ऊंचाई 161 फिट आदि होगी। मंदिर का निर्माण/डिजाइन 1000 अवधि मानकर किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण में लोहे का प्रयोग नही किया जा रहा है इसमें तांबे का प्रयोग किया जा रहा है और इसकी भराई एक विशेष बिल्डिंग मैटेरियल से की जाती है। करीब इसमें 26000 ग्रेनाइट के ब्लाक लगाये जायेंगे। इसके अलावा इसमें राजस्थानी विशेष पत्थरों का इस्तेमाल किया जायेगा। मंदिर का निर्माण रात दिन चल रहा है इसको वर्ष 2023 अन्त तक पूरा होने की संभावना है। इस कार्यक्रम का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेन्द्र दास, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, अनिल मिश्र अन्य गणमान्य व्यक्ति के अलावा राजेन्द्र सिंह पंकज, विश्व हिन्दू परिषद एवं ट्रस्ट के अनेक वरिष्ठ सहयोगीगण, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, श्रीमती शोभा सिंह चैहान, बाबा गोरखनाथ, रामचन्दर यादव, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि आलोक सिंह, मेयर श्री ऋषिकेश उपाध्याय सहित जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि उपस्थित थे। सभी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों द्वारा राज्य सरकार के विशेष विमान से अयोध्या हवाई पट्टी पर आगमन हुआ वहां पर अपर पुलिस महानिदेशक एस0एन0 सावंत, मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हवाई पट्टी पर स्वागत किया गया तथा सभी का कार्यक्रम समाप्ति पर लंच पंचशील होटल में दिया गया। सभी कार्यक्रम स्थलों पर हमारे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सफल कार्यक्रम हुआ तथा सभी मुख्यमंत्रियों तथा उपमुख्यमंत्रियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन, मण्डल प्रशासन, जिला प्रशासन एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों तथा भारतीय जनता पार्टी एवं विश्व हिन्दू परिषद एवं संघ परिवार के सदस्यों के प्रति स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया तथा रामजन्मभूमि के प्रस्तुतिकरण एवं सरयू आरती स्थल के कार्यक्रमों की भाव विभोर होकर सराहना की। अपर पुलिस महानिदेशक एस0एन0 सावंत, मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह एवं मण्डल एवं जनपद के सभी अधिकारियों ने मीडिया के विशेष सहयोग और आम जनमानस के सहयोग के लिए सराहना की। इस कार्य में लगाये गये मजिस्टेªटो, पुलिस अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों, गैर सरकारी कर्मचारियों के भी कार्यो की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Post