Latest News

पदोन्नति को लेकर शोले को एक दिवसीय हड़ताल पर


देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड/बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी विगत चार वर्षों से विभागीय पदोन्नति एवं वर्षों से अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड/बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी विगत चार वर्षों से विभागीय पदोन्नति एवं वर्षों से अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। शासन स्तर से मुख्य सचिव द्वारा समय समय पर विभागों को पदोन्नति से संबंधित पत्र भेजने के बाद जहां राज्य के अन्य विभाग अपने कार्मिकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं वहीं देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड-बदरी-केदार मंदिर समिति ने अभी तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं की है,जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/कमिश्नर गढ़वाल को ज्ञापन भेजकर वर्षो से लटकी पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण करने तथा स्थाईकरण की कार्यवाही किये जाने की मांग की है। भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारी आगामी16 दिसम्बर को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहेंगें, इसके बाद भी यदि सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो दीर्घकालीन आन्दोलतमक रणनीति पर विचार करने के लिए बाध्य होंगे। सम्पर्क करने पर देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यधिकारी बी डी सिंह ने कहा कर्मचारियों की मांग जायज है, पदोन्नति प्रक्रिया लंबित है, जिसे तुरन्त किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा समिति के सदस्य की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाती थी और उक्त कमेटी की संस्तुति पर पदोन्नति एवं स्थाईकरण की कार्यवाही संपादित की जाती रही है, लेकिन देवस्थानम बोर्ड अस्तित्व मे आने के बाद पदोन्नति व स्थाईकरण की प्रक्रियाएं गतिमान तो रही लेकिन कार्यवाही परिपूर्ण नहीं हो सकी।

Related Post