Latest News

भाजपा सुशीला सेमवाल मंडल उपाध्यक्ष का जन्मदिन पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया


भारतीय जनता पार्टी के सुशीला सेमवाल मुनि की रेती मंडल उपाध्यक्ष का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माला व पौधा दे कर एवं केक काटकर मनाया गया।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

ऋषिकेश 17 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के सुशीला सेमवाल मुनि की रेती मंडल उपाध्यक्ष का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माला व पौधा दे कर एवं केक काटकर मनाया गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , ऋषिकेश की महापौर श्रीमती अनिता ममगाईं व मुनि की रेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी जी ने भी भरतपुर में सुशीला सेमवाल को जन्म दिन की बधाई दी, साथ ही परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने आशीर्वाद में रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेजा। सुशीला सेमवाल मंडल उपाध्यक्ष ने जन्मदिन के अवसर पर दिन की शुरुआत भरत माता मंदिर के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर की। एवम बंदरों को केले खिलाये। त्रिवणी घाट पर गरीब अनाथ बच्चों की कपड़े, ज़रूरत की सामग्री व मिठाइयाँ वितरित की। उसके बाद सुशीला सेमवाल ने केक खिलाकर बधाई दी। नटराज चौक मोती महल होटल में रहने वाले प्रवासियों को खाना खिलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन व शुभकामनाएँ प्रेषित की। जन्मदिन पर बधाई देने बालों में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष ढाल वाला राकेश भट्ट जी, जिला कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद रतूड़ी जी, भाजपा प्रवक्ता धूमन थलावाल जी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेंद्र थलावाल जी, सचिन पैनली चंदन राणा महेंद्र जोशी जी यशपाल राणा लोक गायक रेखा देवरानी श्रीमती बिना जोशी जी, श्रीमती इंदिरा आर्य जी, श्रीमती सीमा बिजवान जी, श्रीमती गीता नेगी जी, श्रीमती विश्वेश्वरी उनियाल जी, आरती चौहान, श्रीमती मीना नौटियाल, श्रीमती निर्मला उनियाल, श्रीमती सुनीता नेगी, श्रीमती निर्मला पवार, कुमारी सोनम सेमवाल, प्रिया कुमारी, सिमरन, सुमित उनियाल, आदि पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता, मोर्चों एवम प्रकोष्टों के पदाधिकारी सहित हजारों कार्यकर्ता रहे।

Related Post