Latest News

संतों का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त:- महंत शुभम गिरी


हरिद्वार से हैं जहां आज दिनांक 22 दिसंबर दिन बुधवार को सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा की बीते दिनों हुई फेसबुक लाइव डिबेट मैं जिस तरह से कांग्रेस व आम आदमी पार्टीके साथ भाजपा के गणमान्य लोग और हरिद्वार भीमगोडा खड़खड़ी के व्यापारी गणों की मौजूदगी में जिस तरह से गुफतानंद आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ओमानंद महाराज को जो अपशब्द कहे गए हैं।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

खबर हरिद्वार से हैं जहां आज दिनांक 22 दिसंबर दिन बुधवार को सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा की बीते दिनों हुई फेसबुक लाइव डिबेट मैं जिस तरह से कांग्रेस व आम आदमी पार्टीके साथ भाजपा के गणमान्य लोग और हरिद्वार भीमगोडा खड़खड़ी के व्यापारी गणों की मौजूदगी में जिस तरह से गुफतानंद आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ओमानंद महाराज को जो अपशब्द कहे गए हैं उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के द्वारा स्वामी ओमानंद महाराज को संतो के रूप में छुपा हुआ भेड़िया बताया गया, यह समस्त संतों का अपमान है। उन्होंने कहा कि संत के अपमान की हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार अपने आप को हिंदूवादी सरकार बताती है आज उसी सरकार के मंडल अध्यक्ष द्वारा संतों का अपमान किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज तक संतों के आशीर्वाद से ही भाजपा सत्ता में अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं। और जिन के आशीर्वाद से भाजपा सत्ता में है आज उन्हीं संतों का यह अपमान संतों की मर्यादा मान प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं ।उन्होंने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी स्वामी ओमानंद महाराज से माफी मांगे वह अपने पद से इस्तीफा दे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य महंत शुभम गिरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज तक हरिद्वार में संतों के आशीर्वाद की वजह से ही चुनाव जीते हैं। कैबिनेट मंत्री हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतिस्वरानंद स्वयं एक संत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक संत ही है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार द्वारा संतो को सम्मान दिया जाता है उसी के नुमाइंदे आज संतों का अपमान करने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा माफी ना मांगी गई और अपने पद से इस्तीफा ना दिया गया तो वह उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी करेंगे । उन्होंने कहा कि अगर इस बात के लिए उन्हें केंद्र सरकार तक भी इस्तीफे की मांग करनी पड़ी तो इससे भी पीछे नहीं हटेंगे।

Related Post