Latest News

आप सहप्रभारी प्रवीन कुमार ने ली बूथ समीक्षा बैठक,1 बूथ,10 यूथ का दिया नारा:आप


हरिद्वार में प्रदेश सह प्रभारी प्रवीन कुमार ने आज बूथ लेवल पर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आप कार्यकर्ताओं 1 बूथ 10 यूथ का नारा दिया और कहा हर बूथ की अब कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी लेनी होगी।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

हरिद्वार में प्रदेश सह प्रभारी प्रवीन कुमार ने आज बूथ लेवल पर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आप कार्यकर्ताओं 1 बूथ 10 यूथ का नारा दिया और कहा हर बूथ की अब कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी लेनी होगी। आज आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार विधानसभा में एक बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया ,जो हरिद्वार के देश रक्षक चैराहा कनखल पार्टी कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश सह प्रभारी और दिल्ली के जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार मौजूद रहे इस दौरान सह प्रभारी ने वहां मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक टिप्स देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतरने का आह्वान करते हुए बूथ मजबूती पर जोर दिया । उन्होंने इस बैठक में बताया कि हर पदाधिकारी को 1 वार्ड लेना आवश्यक है। 1 बूथ 10 यूथ का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि आप पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल की प्रदेश में चार प्रमुख घोषणाओं को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को लेनी होगी। बूथ मजबूती से ही चुनाव में सफलता प्राप्त होगी। इसके लिए आवश्यक टिप्स एवम सुझाव पार्टी सह प्रभारी द्वारा दिये गए। वहीं यहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने पर खासा जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी, जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, वरिष्ठ नेता अनिल सती , संगठन मंत्री तनुज शर्मा, सुरेश तनेजा, नितिन गुप्ता, अकरम,गीता देवीआदि अन्य कई कार्यकर्ता मौजदू रहे।

Related Post