Latest News

जिला कारागार पौड़ी में आज भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पौड़ी के तत्वाधान में विभिन्न आवश्यक सामग्री का वितरण


जिला कारागार पौड़ी में आज भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पौड़ी के तत्वाधान में विभिन्न आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने कैदियों को 10 गर्म कम्बल, 250 मास्क व 02 सैनिटाइजर किट वितरित किये।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 27 दिसम्बर, 2021 जिला कारागार पौड़ी में आज भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पौड़ी के तत्वाधान में विभिन्न आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने कैदियों को 10 गर्म कम्बल, 250 मास्क व 02 सैनिटाइजर किट वितरित किये। जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा समय-समय पर विभिन्न सराहनीय कार्य किए जाते हैं, जिससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है। उन्होंने कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने आज जिला कारागार पौड़ी में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पौड़ी द्वारा आयोजित सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कैदियों को कम्बल, मास्क व सैनिटाइजर जैसी आवश्यक वस्तुएं वितरित की। उन्होंने कहा कि यह मदद कार्य रेड क्रॉस सोसाइटी के आपसी सहयोग से संभव हो पाया है। कहा कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए रेड क्रॉस के सहयोग से कैदियों को ऊनी वस्त्र व अन्य आवश्यक वस्तुओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी पौड़ी के कार्यों की सराहना हुए कहा कि रेड क्रॉस की टीम आपसी सहयोग से कार्य करती है, जहाँ जरूरतमंदों को भोजन, दवाइयां, सर्द मौसम में अलाव की उपलब्धता नहीं है, रेड क्रॉस की टीम आपसी सहयोग से उपलब्ध करा रही है। कहा कि बेघर, निराश्रित व अन्य जरूरतमंद लोगों को भी चिन्हित कर उन तक भी मदद पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैदियों की जो भी समस्याएं है, अवगत करा सकते हैं जिससे उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।

Related Post