Latest News

पौड़ी में निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।


उपजिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी ने तहसील पौड़ी में निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सर्दी से जनमानस को राहत पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन हर वर्ष निर्धन/असहाय लोगों को कंबल इत्यादि वितरित करता है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाती है।

रिपोर्ट  - ANJNA BHATT GHILDIYAL

पौड़ी/दिनांक 31 दिसम्बर 2021, उपजिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी ने तहसील पौड़ी में निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सर्दी से जनमानस को राहत पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन हर वर्ष निर्धन/असहाय लोगों को कंबल इत्यादि वितरित करता है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाती है। जिससे लोग ठंड से बचने हेतु अलाव का सहारा ले सकें। कहा कि तहसील स्तर पर निर्धन लोगों के लिए कंबल इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। जनपद में शीत लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा निर्देशन पर आम जनमानस को सर्दी से राहत पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन कार्य करने में जुटी है। जिसके तहत उपजिलाधिकारी पौड़ी श्री जोशी ने तहसील पौड़ी की ओर से आज तहसील कार्यालय में अबतक 15 से अधिक निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि शीत लहर को देखते हुए निर्धन/असहाय लोगों की मदद हेतु कंबल वितरण व विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। जिन लोगों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता हो, उन लोगों को भी गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौड़ी तहसील के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रहरियों व अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है, कि शीतलहर व ठंड के प्रकोप को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था निरन्तर रूप से बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु जरूरी सामाग्री वितरण करने में सहयोग करें। साथ ही अन्य संस्थानों को भी मदद में आगे आना चाहिए, जिससे निर्धन/असहाय लोगों को सहायता मिल सकेगी।

Related Post