Latest News

गंगा आरती में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया


ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके आवास में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया साथ ही गंग सबला-एक संकल्पना परियोजना (महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती) उद्घाटन बेला में दिनांक 14 जनवरी 2022 समय अपराहन 4ः00 बजे मकर संक्रांति के पावन पर्व पर निमंत्रण पत्र दे कर आमंत्रित किया।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

3 जनवरी । ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके आवास में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया साथ ही गंग सबला-एक संकल्पना परियोजना (महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती) उद्घाटन बेला में दिनांक 14 जनवरी 2022 समय अपराहन 4ः00 बजे मकर संक्रांति के पावन पर्व पर निमंत्रण पत्र दे कर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आरती में सम्मिलित होने का आश्वासन व अपना पूर्ण समर्थन दिया साथ ही कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा सरकार महिला के सम्मान, सुरक्षा और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समर्पित है। केन्द्र और प्रदेश की सरकार जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा भाजपा की सरकार में महिलाओं को सर्वाधिक अवसर और सुरक्षा दी गई। श्री विशाल भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि देश के युवाओं को राज्य धर्म, राष्ट्र धर्म व परिवार धर्म के साथ साथ पर्यावरण धर्म का भी पालन करना चाहिए। संघ्या जी ने कहा कि महिला उत्थान के लिए महिला सुरक्षा और महिला स्वावलंबन बहुत जरूरी है। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना व अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। शांति जी ने कहा कि जरूरी नहीं है कि आप पढ़े-लिखे हैं और आपके पास डिग्रियां हैं तो ही आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जरूरी यह है कि आप अपने हुनर को पहचान कर भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सुशीला सेमवाल जी मंडल उपाध्यक्ष मुनी की रेती ऋषिकेश ने कहा महिलाएं एकजुट होकर पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगी और कहा कि महिलाओं की ताकत से भाजपा पुनः और मजबूत सरकार बनाएगी। भाजपा ने हर मोर्चे पर जमीनी धरातल पर काम किया है। हर वर्ग के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और कहा कि महिलाएं बेहतर ढंग से जानती है कि भाजपा में ही उनका और देश, प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है। इस अवसर पर ऋषिकेश गंगा आरती से संध्या जी युवक मंगल दल हरिपुर कला अध्यक्ष विशाल भट्ट ,गंग-सबला प्रोजेक्ट मैनेजर शांति जी, सुशीला सेमवाल जी मंडल उपाध्यक्ष मुनी की रेती ऋषिकेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Post