Latest News

दिव्यांग सेवा ईश्वरीय सेवा: ललित पंत


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सक्षम उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष ललित पंप ने कहा कि कोई भी दिव्यांग उपेक्षित ना रहे। इसके लिए सक्षम संस्था लगातार कार्य कर रही है। इस कड़ी में हरिद्वार में शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 300 से ज्यादा दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। सभी लोगों को आवश्यक उपकरण दिया जा रहा है।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सक्षम उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष ललित पंप ने कहा कि कोई भी दिव्यांग उपेक्षित ना रहे। इसके लिए सक्षम संस्था लगातार कार्य कर रही है। इस कड़ी में हरिद्वार में शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 300 से ज्यादा दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। सभी लोगों को आवश्यक उपकरण दिया जा रहा है। बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सक्षम उत्तराखंड सौजन्य से गढ़वाल मंडल स्तरीय दिव्यांग निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में मंगलवार, 4 जनवरी किया गया। जिसमें करीब 300 से ज्यादा दिव्यागों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, स्टीक, चश्मा सहित अन्य उपकरण बांटे गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, हरिद्वार नागरिक मंच, पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान एवं सक्षम जिला इकाई देहरादून, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश विकासनगर, कोटद्वार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, सीएमओ डॉ खगेन्द्र सिंह, समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग, ललित पंत, प्रदीप सैनी, जगदीश लाल पाहवा, विश्वास सक्सेना, दीपक छाछर, अमन राजपूत, आदित्य सक्सेना, मनोज पाल, प्रवीण आर्य, प्रमोद शर्मा, सुमन अस्थाना, मानसी मिश्रा, किशोर न्याय बोर्ड की पूर्व सदस्य एवं काउंसलर सीमा चौहान मोनिका राय, रवि जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post