Latest News

पौड़ी में ठंड से बचने के लिए दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किए


जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर तहसील पौड़ी की ओर से निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग जन को कंबल वितरित किये।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 05 जनवरी, 2022 जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर तहसील पौड़ी की ओर से निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग जन को कंबल वितरित किये। उन्होंने कहा कि सर्दियों के समय जिला प्रशासन हर वर्ष गरीब लोगों को कंबल इत्यादि वितरित करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शहरी क्षेत्रों में नगरपालिका के माध्यम से व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रहरियों व अन्य कर्मियों के माध्यम से अलाव की व्यवस्था करता है। जिससे लोग ठंड से बचने हेतु अलाव का सहारा ले सकेंगे। उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने कहा कि तहसील पौड़ी की ओर से निर्धन व असहाय लोगों को लगातार कंबल वितरित किए जा रहे हैं। कहा कि ठंड व शीतलहर को देखते हुए पूर्व में नगर पालिका को निर्देशित किया गया था कि सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था निरन्तर रूप से रखना सुनिश्चित रखेंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील व ब्लॉक स्तर से अलाव तथा निर्धन लोगों को कपड़ों की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए।

Related Post