Latest News

पौड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 195 समूहों को 08 लाख 68 हजार 84 रुपये धनराशि की स्वीकृति प्रदान की


मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य ने मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 195 समूहों को 08 लाख 68 हजार 84 रुपये धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।

रिपोर्ट  - ANJNA BHATT GHILDIYAL

पौड़ी/दिनांक 06 जनवरी, 2022 मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य ने मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 195 समूहों को 08 लाख 68 हजार 84 रुपये धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके तहत विकासखण्ड द्वारीखाल के 78, यमकेश्वर 14, दुगड्डा 37, पाबौ 45, रिखणीखाल 17 तथा थलीसैंण के 04 स्वंय सहायता समूह को ऋण वितरण किया गया। स्वयं सहायता समूहों को स्वावलंबन बनाने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण किया गया है तथा स्वीकृत धनराशि सम्बन्धित समूहों के खाते में भेज दी गयी है।

Related Post