Latest News

छात्र–छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी व मशाल जला खेल भावना को प्रदर्शित किया


माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल के सीनियर विंग गोहरी माफी में वार्षिक खेल – कूद प्रतियोगिता, ‘ऐथेलिओ’ का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया|

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ भारत

माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल के सीनियर विंग गोहरी माफी में वार्षिक खेल – कूद प्रतियोगिता, ‘ऐथेलिओ’ का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया| परेड द्वारा छात्र – छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी व मशाल जला खेल भावना को प्रदर्शित किया| छात्र- छात्राओं ने 400 मीटर, 200 मीटर व 100 मीटर दौड़ में भाग लिया| लम्बी कूद, ऊँची कूद, गोला फैंक, रिले दौड़ जैसे खेलों में छात्र – छात्राओं का उत्साह देखते ही बना| छात्र- छात्राओं ने सभी में निर्धारित – वर्ग अनुसार बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया| जूनियर विंग से आए नन्हे – मुन्हों ने भी जोश के साथ खेलों में हिस्सा लिया| नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा खेलों के माध्यम से वृक्षारोपण के महत्व को भी दर्शाया गया| उन्होंने विद्यालय में अलग – अलग स्थानों पर पौधे लगा, उपस्थित सभी मान्य – गणों को, व छात्र – छात्राओं को जागरूक किया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी(एम.एल.ए. ऋषिकेश) ने विद्यालय के छात्र/छात्राओं की भरपूर प्रशंसा की| उन्होंने कहा की शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए| उन्होंने कहा की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से जहाँ बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, वहीं उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भी उचित मंच मिलता है| उन्होंने छात्र – छात्राओं को भविष्य की धरोहर बताया व उनको आशीर्वाद दिया कि वें आने वाले समय में खेलों में भी देश का नाम ऊँचा करें| इस अवसर पर रायवाला से कर्नल सतीश तिवारी जी भी मौजूद रहे व उन्होंने भी छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया| उन्होंने बच्चों का यह कह कर मार्गदर्शन किया की खेल जीवन का एक अभिन्न अंग है किन्तु वें मोबाइल पर न खेल कर, मैदान पर खेलें. इससे न सिर्फ समय नष्ट होने से बचेगा बल्कि शारीरिक कसरत भी हो जाएगी| इस अवसर पर निदेशक श्री अर्पित पंजवानी जी ने अपने संबोधन के द्वारा विद्यालय में प्रस्तुत की गई प्रतियोगिता की भूरी – भूरी प्रशंसा की| साथ ही उन्होंने अपेक्षा की, कि विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र – छात्राएं इसी तरह प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर होते रहे| साथ ही छात्र – छात्राओं के उज्जवल व मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया| उन्होंने कहा की खेल – कूद जीवन का एक आवश्यक अंग है| इसे शिक्षा का एक अनिवार्य अंग मानना चाहिए| सभी विद्यालयों में खेल – कूद के प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए| खेल – कूद में सुविधाओं का अभाव ही खेलों के प्रति अरुचि पैदा करता है| विद्यालयों में खेलों के लिए उचित प्रबंध ही भारत देश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम बना सकता है| इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार के द्वारा विद्यालय को फिट – इंडिया सम्मान पर बधाई दी व इससे जुड़े आवश्यक पहलुओं पर भी अपने विचारा व्यक्त किए| विद्यालय के मैदान पर फिट – इंडिया झंडा लगा, इसकी महत्वता को भी दर्शाया गया| उन्होंने समस्त अतिथि, शिक्षकों व छात्र - छात्राओं का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया| विद्यालय के समस्त अध्यापक - गणों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया व उनके साथ खेलों में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेकर, खेल भावना की महत्वता को छात्र – छात्राओं के समक्ष स्थापित किया| विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रसेंजीत चक्रवर्ती ने प्रतियोगिता की भरपूर प्रशंसा की व छात्र – छात्राओं को उनके साहस, श्रमता व खेल भावना के लिए सराहा| श्री महेश पंजवानी, श्रीमती दिव्या पंजवानी, श्री दिलीप पंजवानी जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे| क्रिकेट कोच, श्री संदीप तिवारी जी ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया| विजेता बालिका वर्ग में वंशिका व अवनी ने ५० मीटर दौड़ में बाजी मारी| १०० मीटर में श्रृष्टि व तनिष्का प्रथम व द्वितीय रहीं| 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में गौरव, राहुल व पवन, शिवम् प्रथम व द्वितीय रहे| विद्यालय से 2019 – 20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी – आलोक राणा रहे| निलगिरी सदन, विद्यालय के सभी सदनों में सर्वश्रेष्ठ रहा एवं विन्ध्या सदन ने परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया| बालिका वर्ग व बालक वर्ग से सर्वश्रेष्ठ खिलाडी – अश्मिता व अंकित सिंह रहे|

Related Post